शादी समारोह में विवाद, गार्ड ने युवक की गोली मारकर की हत्या, पब्लिक ने गार्ड को पीटा

शादी समारोह में विवाद, गार्ड ने युवक की गोली मारकर की हत्या, पब्लिक ने गार्ड को पीटा

ग्वालियर //अतुल सक्सेना। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामाजी पुरा में स्थित एक मैरिज गार्डन में हुए विवाद में गार्ड ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से उत्तेजित लोगों ने गार्ड की जमकर मारपीट कर दी । गार्ड को गंभीर अवस्था में जेएएच में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक रामाजी का पुरा स्थित स्वयंवर मैरिज गार्डन में बीती रात शादी समारोह था । देर रात यहाँ पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद हो गया। विवाद होता। देख मैरिज गार्डन का गार्ड श्याम सिंह तोमर वहाँ पहुँच गया उसकी और गौरव खटीक नामक युवक की बहस होने लगी और बहस के दौरान गार्ड मे बंदूक से गौरव को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही लोग आक्रोशित हो गए और लोगों ने गार्ड के साथ मारपीट कर दी जिससे गार्ड घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुँच कर मृतक गौरव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती करा दिया। खास बात ये है कि पूरी घटना मैरिज गार्डन के सीसी टीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी जिसके आधार पर मामले को जाँच में ले लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews