इंदौर में कोरोना ब्लास्ट,पॉजिटिव मरीज की संख्या 8 हजार पार, बुधवार आए 157 नए मामले

इंदौर में कोरोना ब्लास्ट,पॉजिटिव मरीज की संख्या 8 हजार पार, बुधवार आए 157 नए मामले

इंदौर, आकाश धोलपुरे

जिले में कोविड – 19 के पेशेंट की संख्या दिनों दिन बढ़ते ही जा रही है। बुधवार को कोरोना के 157 पॉजिटिव मामले सामने आए है, जिनमे 9 रिपीट पॉजिटिव सैम्पल भी शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा बुधवार रात को जारी किए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 8 हजार को पार कर गया है और पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 8014 तक जा पहुंची है।

हालांकि पॉजिटिव मरीजो के कुल आंकड़े में से 5729 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है, जो इंदौर के लिए एक बड़ी राहत है। वही 8014 मरीजो में डिस्चार्ज किये गए लोगों को हटा दिया जाए तो 1960 लोगों का इलाज फिलहाल जारी है, वही अब तक कोरोना से संक्रमित 325 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुधवार को इंदौर में 157 नये पॉजिटिव मरीज सामने आए है। वही 3 मरीजों को कोरोना के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसके अलावा बुधवार 45 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जा चुके है। इसके अलावा क्वॉरेंटाइन सेंटर्स से 23 लोग डिस्चार्ज किये गए है। बुधवार को इंदौर में 2164 सैम्पल लिये गए। वही 2060 सैम्पल टेस्ट किये गए जिनमे से 1882 सैम्पल निगेटिव पाए गए है। वही 157 पॉजिटिव मामले सामने आए है, वही 9 रिपीट पॉजिटिव सैम्पल भी रिपोर्ट में शामिल है , इसके अलावा अपर्याप्त/ खारिज सैम्पल की संख्या 12 बताई जा रही है।

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद इंदौर में कुल पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा 8 हजार के पार चला गया है और ये बात भी सामने आ रही है कि एक सप्ताह में कम से कम 4 दिन ऐसे होते जब कोविड पॉजिटिव मरीजो का शतक लग रहा है लिहाजा, अब आपको अपनी व अपनो का ख्याल रखे क्योंकि कोरोना आता नही है बल्कि हम बाहर जाकर उसे लेकर आते है जिसकी वजह है मास्क न लगाना, सामाजिक दूरी का पालन न करना और साथ ही सेनेटाइजर या साबुन से हाथ साफ करने में रुचि नही दिखाना ही मुश्किलें पैदा करता है। ऐसे में आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews