MP में एक और बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, पूर्व सरपंच समेत 10 गिरफ्तार

sex-racket

भोपाल।
मध्य प्रदेश(madhypradesh) की राजधानी भोपाल(bhopal) में लगातार सेक्स रैकेट(sex raket) पकडे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर क्राइम ब्रांच(crime branch) ने बड़े रैकेट का खुलासा किया है। यहां क्राइम ब्रांच ने क्लीनिक की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ब्रांच ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें महिलाएं, बिल्डर और पूर्व सरपंच भी शामिल है।बता दे कि इससे पहले रविवार को ग्वालियर में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था, जिसमें नौ लड़के-लड़कियां गिरफ्तार हुए थे।

क्राइम ब्रांच की टीम ने राजधानी के बरखेड़ी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यहां गुप्त रोग की दवाई की दुकान और क्लीनिक की आड़ में यह सेक्स रैकेट चल रहा था।बिना रजिस्ट्रेशन के आरोपी महिला डॉक्टर फर्जी तरीके से क्लीनीक चला रही थी।क्राइम ब्रांच ने छापेमार कार्रवाई कर मौके से 4 महिलाओं समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों में पूर्व सरपंच और 2 बिल्डर भी शामिल है।क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है।फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, वही उनसे जुडे गिरोह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल (call details) से इस बात की तलाश कर रही है कि आखिरकार यहां कौन-कौन अय्याशी के लिए आता था।

इसके पहले रविवार को पुलिस ने डीडी नगर में घनी आबादी के बीच एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ पुलिस ने किया था। देह व्यापार का अड्‌डा चलाने वाली एक महिला है, जो ग्वालियर के अलग-अलग इलाकों से कॉल गर्ल बुलवाती थी। पुलिस ने यहां छापा मारने से पहले बाकायदा सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद छापा मारा गया। मकान में कमरों के अंदर से तीन कॉल गर्ल्स और चार ग्राहक पकड़े गए। जबकि वह महिला जो यह अड्‌डा चला रही थी और उसका बॉयफ्रेंड भी पकड़ा गया है। इसके बाद सीएसपी के नेतृत्व में जब रेड मारी गई तो वहां 5 पुरुष और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। यह देह व्यापार लंबे समय से चल रहा था और शहर के कई संभ्रांत लोगों के यहां आने की खबर भी थी । अब पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल से इस बात की तलाश कर रही है कि आखिरकार यहां कौन-कौन अय्याशी के लिए आता था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews