
दिल्ली/भोपाल। सरकारी कर्मचारी अब पुरानी पेंशन योजना (OPS, Old Pension Scheme) में शामिल हो सकेंगे। केंद्र सरकार के एक नए फैसले ने उन्हें ये छूट दी है। दरअसल सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम (NPS, National Pension Scheme) से जुड़े शासकीय कर्मचारियों के लिये बड़ा निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि अब कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का लाभ पाने के लिये पात्र होंगे।
वो सभी कर्मचारी जो एक जनवरी 2004 या उससे पहले सरकारी सेवा में आएं हैं वो इस पुरानी पेंशन सेवा का लाभ ले सकेंगे। पुरानी पेंशन में डीए और महंगाई भत्ता बढ़ जाता था क्योंकि ये पेंशन पिछली सैलरी के अनुसार बनती थी और ये कर्मचारियों के लिये फायदेमंद होता था। अब केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद ये नियम सारे शासकीय विभागों में लागू किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

