इंदौर में डोर टू डोर डीजल डिलीवरी की शुरुआत, प्रदेश में पहली बार मिलेगी ऐसी सुविधा

इंदौर में डोर टू डोर डीजल डिलीवरी की शुरुआत, प्रदेश में पहली बार मिलेगी ऐसी सुविधा

इंदौर,आकाश धोलपुरे

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में HPCL के मध्य प्रदेश के पहले डोर टू डोर डीज़ल डिलेवरी वाहन की शुरुआत हो गई है। जिसका मतलब है कि अब वाहन चालकों या आम लोगो को डीजल लेने पेट्रोल पम्प पर नहीं आना पड़ेगा। एक एप्लिकेशन के माधयम से डीजल की बुकिंग करवाकर कस्टमर अपने घर, दफ्तर या स्कूल में डीजल मंगवा सकते हैं। मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम की इस अनूठी पहल की शुरुआत मध्यप्रदेश में पहली बार शुरू की गई है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के DGM रीटेल अनिल अकेन एवं मैनेजर इंजीनियरिंग मुकेश प्रसाद द्वारा आज मांगलिया बायपास स्थित माहेश्वरी फिलिंग स्टेशन पर डोर टू डोर डीज़ल डिलिवरी (DDD) सुविधा का शुभारंभ किया गया। इसके पहले मुंबई, पुणे और बैंगलोर जैसे बड़े शहरों में ऐसी सुविधा मिल रही है और अब प्रदेश के इंदौर को यह सौगात मिली है। यह सुविधा ऐसे सभी संस्थानों और मशीनों के लिए लागू रहेगी जो डीज़ल लेने पम्प पर आ नही सकते या अभी तक कैन व ड्रम के सहारे पंप से डीज़ल ले जाया करते थे। इसके लिये बाकायदा एक डिलिवरी वाहन भी शुरू किया गया है जो पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होगा। ये आधुनिक वाहन भारत सरकार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड, पेट्रोलियम मंत्रालय, पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन और नापतौल विभाग द्वारा सर्टिफाइड वाहन है।

यह डीज़ल डिलिवरी वाहन HPCL मध्य प्रदेश का पहला वाहन है जो इंदौर एवं आसपास के संपूर्ण क्षेत्र में डीज़ल प्रदाय करेगा। यदि आने वाले समय मे अच्छा रिस्पांस मिला तो ऐसी कई डोर टू डोर डीजल गाड़िया इंदौर के अन्य पेट्रोल पम्प पर देखने को मिल सकती है और आने वाले समय मे इस व्यवस्था को प्रदेश के अन्य शहरों में लागू करने के लिए योजना बनाई जा रही है। फिलहाल, एक नई व्यवस्था का इंदौर में आगाज हो चुका है और ये व्यवस्था व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के वाहनोऔर स्कूलों के लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews