‘होमगार्ड जवानों’ को लेकर “नरोत्तम मिश्रा” ने दिया ये बड़ा बयान

‘होमगार्ड जवानों’ को लेकर “नरोत्तम मिश्रा” ने दिया ये बड़ा बयान

भोपाल।

प्रदेश में लगातार बढ़कर रहे कोरोना(corona) मामले के बीच आज गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा(narottam mishra) ने एसडीआरएफ हेड क्वार्टर(headquarter) में बहुउद्देश्यीय हॉल का शुभारम्भ किया। इस मौके पर गृहमंत्री मिश्रा ने होमगार्ड(home guard) जवानों की तारीफ़ की उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य एवं जिम्मेदारियों में बेहतर कार्य की सराहना की है। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि हमारा जवान खुद की जान खतरे में डालकर लोगों की जान बचाता है। इस महामारी के लड़ाई में सराहनीय सेवा देने वाले पुलिस(police) और होमगार्ड के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया जायेगा।

दरअसल मंगलवार को स्वस्थ्य एवं गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एसडीआरएफ हेड क्वार्टर(SDRF Headquarter) में बहुउद्देश्यीय हॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब सब घरों में बंद थे तब होमगार्ड के जवान रात और दिन में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इस महामारी के संकटकाल में जिस तरह होमगार्ड जवानों ने अपने कर्त्तव्य का वहां किया है वो तारीफ के लायक है मिश्रा ने ये भी कहा कि खतरा उठाकर हमारा जवान लोगों की जान बचाता है। कोरोना काल मे होमगार्ड के जवानों ने बेहतर काम किया है। इसलिए इनके सम्मान के लिए कर्मवीर योद्धा पदक के लिये शासन ने प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

वहीँ उन्होंने कोरोना काल में कार्य करने वाले सिविल डिफेंस वालेंटीयर्स को सम्मानित भी किया । उन्होंने कहा कि होमगार्ड सैनिकों को नियमित मानदेय मिले इसलिए प्रस्ताव को शासन को आगे बढ़ाया है। जल्द ही इसपर कार्य किया जायेगा। इधर मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि शहीद हुए कर्मवीर योद्धाओं के परिजनों को अनुग्रह राशि के रूप में 50-50 लाख रूपये की राशि गृह विभाग द्वारा प्रदान की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews