परिणाम के पहले ही पूर्व मंत्री ने कोरोना को लेकर किया दावा

sajjan-verma-says-jyotiraditya-scindia-deserving-candidate-for-pcc-chief

भोपाल।

कोरोना वायरस(corona virus) के मरीजों के संभावित इलाज के लिए एमडब्ल्यू वैक्सीन का सफल ट्रायल(trial) पूरा हो चुका है। हालांकि, अब एम्स दिल्ली(AIIMS delhi), भोपाल(bhopal) और पीजीआई चंडीगढ़(PGI Chandigarh) के 40 मरीजों पर इसका ट्रायल होगा, इसके बाद ही पता चल सकेगा कि यह दवा सफल है या नही , लेकिन इसके पहले ही मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया यह सफल होगी।

सज्जन वर्मा ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं दी है। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा है कि महामारी के इस संकट काल में जिसने देवदूत बनकर एमडब्ल्यू वैक्सीन(MW Vaccine) का निर्माण किया है। उन्हें समस्त कांग्रेस एवं समस्त देशवासियों की तरफ से मैं प्रणाम करता हूं। वहीँ प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा है कि जिस तरह उन्होंने देश के उद्योगपतियों के 68000 करोड रुपए माफ किए हैं। उसी तरह इस वैक्सीन की कीमत किसी भी देशवासियों से न ली जाए।

दरअसल, भोपाल में मरीजों के संभावित इलाज हेतु एमडब्ल्यू वैक्सिंग का सफल ट्रायल पूरा कर लिया गया है। हालांकि, अब एम्स, दिल्ली, भोपाल और पीजीआई चंडीगढ़ के 40 मरीजों पर इसका ट्रायल होगा। हालांकि कोरोना वायरस को लेकर अब तक कोई दवा सामने नहीं आई है। बता दे कि चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर के निदेशक डॉ. जगत राम ने कहा कि ‘एमडब्ल्यू वैक्सीन’ दवा का सेफ्टी ट्रायल पूरा हो चुका है। लेकिन इसका वास्तविक परीक्षण पीजीआई चंडीगढ़, एम्स-दिल्ली और एम्स भोपाल में 40 रोगियों पर किया जाएगा। बता दें कि बीते दिनों सेंट्रल मेडिकल एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च की ओर से अधिकृत एमडब्ल्यू वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल को पीजीआई की एथिक्स कमेटी ने मंजूरी दे दी थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews