कांग्रेस नेता ने सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, यूं कतार में लगवाकर बांटा खाना

कांग्रेस नेता ने सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, यूं कतार में लगवाकर बांटा खाना

इंदौर।
मध्यप्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर से एक बार फिर सोशल डिस्टेंसिंग (Social distancing) की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई है ।यहां पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता शेख अलीम ने गुरुवार को लोगों की जान जोखिम में डालते खाद्य सामग्री बांटने बांटी। जिसमें महिलाएं और बच्चों सभी को एक कतार में खड़ा करवा दिया ।जैसे ही मामले का वीडियो वायरल हुआ पुलिस ने एक्शन लेते हुए नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शेख अलीम के खिलाफ धारा 188 और 269 के तहत FIR दर्ज की गई है।बता दे कि यह पहला मौका नही है। इसके पहले जनता कर्फ्यू वाले दिन लोगों ने रैली निकाली थी, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था और देशभर में किरकिरी हुई थी।

दरअसल, कांग्रेस नेता शेख अलीम ने गुरुवार सुबह लोगों को खाद्य सामग्री बांटने का एलान किया था। जैसे ही खबर फैली लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आजाद नगर, मूसाखेड़ी, मयूर नगर से महिलाएं, बच्चे झोले लेकर सामान लेने पहुंच गए। अलीम ने सभी को कतार से खड़ा करवाया और सामान बांटने लगे।जबकी पूरे देश-प्रदेश में कर्फ्यू लगा हुआ है और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।दुकानदारों को इसे फॉलो कराने के लिए गोल घेरे बनाने को कहा गया है ताकि लोग एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी पर रहें, वहीं इंदौर में खुलेआम इसका उलंघन किया जा रहा है।

इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें इस वीडियो में मदद के नाम पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एक साथ खड़ी हैं।मामले का वीडियो जारी होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। शेख पर 188 यानी धारा 144 के उल्लंघन और लोगों की जान जोखिम में डालने के आरोप में धारा 269 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews