पूर्व महापौर की आज होगी घर वापसी! CM शिवराज ने बुलाया

पूर्व महापौर की आज होगी घर वापसी! CM शिवराज ने बुलाया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

भाजपा (BJP) के तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता (Former mayor review gupta) आज घर वापसी कर सकती हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने मुलाकात के लिए बुलाया है।

गौरतलब है कि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने 2018 में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़ दी थी और निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि उस समय भाजपा के कई बड़े नेताओं ने समीक्षा गुप्ता से चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा था लेकिन पूर्व महापौर का कहना था कि एक ही समाज के व्यक्ति को लगातार तीन बार से टिकट देना गलत है दूसरों को भी मौका मिलना चाहिए। इसके बाद समीक्षा ने चुनाव लड़ा जिसके बाद भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह चुनाव हार गए थे और कांग्रेस से पहली बार चुनाव लड़े प्रवीण पाठक मात्र 121 वोट से चुनाव जीत गए थे।

भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि रविवार रात को समीक्षा गुप्ता मुख्यमंत्री के बुलावे पर उनसे मिलने वी आई पी सर्किट हाउस मुरार गई थी उनके साथ उनके पति राजीव गुप्ता भी थे। उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई और बंद कमरे में बातचीत हुई। जिस समय पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची थी उस समय राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, साडा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री की तरफ से आज सुबह करीब 10 बजे समीक्षा गुप्ता को मिलने के लिए बुलावा भेजा गया है और यदि सब कुछ ठीक रहता है तो आज वे घर वापसी कर सकती हैं। क्योंकि कुछ सूत्र ये भी बता रहे हैं कि वे पार्टी में कुछ लोग पूर्व महापौर की घर वापसी का विरोध कर रहे हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले चुनाव में समीक्षा गुप्ता को मनाने की कोशिश की थी। बहरहाल माना ये जा रहा है कि चूंकि मुख्यमंत्री ने बुलावा भेजा है इसलिए घर वापसी पर कोई संशय नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews