पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक लहर, कमलनाथ ने जताया दुख

पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक लहर, कमलनाथ ने जताया दुख

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से बड़ी खबर मिल रही है। पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर (Former minister Brijendra Singh Rathore) का कोरोना से निधन हो गया है। बीते दिनों दमोह उपचुनाव के प्रचार के दौरान वे संक्रमित हो गए थे। हाल ही में तबियत बिगड़ने पर उन्हें झांसी से एयरलिफ्ट कर भोपाल लाया गया था,  जहां चिरायु हास्पिटल में उनका इलाज चल रहा था, उनके निधन की खबर लगते ही सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े.. दमोह उपचुनाव 2021: केन्द्रीय मंत्री का ट्वीट-बीजेपी ने स्वीकारी हार!

दरअसल, बीते दिनों दमोह उपचुनाव (Damoh By-election) के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।इसके बाद वे  घर में ही आइसोलेट हो गए थे, लेकिन तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां एडमिट रहते हुए उनकी हालत में विशेष सुधार नहीं हुआ तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनको भोपाल लाने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर भोपाल लाया गया था, जहां आज चिरायु अस्पताल में उनका निधन हो गया।

यह भी  पढ़े..मध्य प्रदेश के लिए राहत भरी खबर, पॉजिटिव केस की तुलना में रिकवरी रेट बढ़ा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) ने ट्वीट कर लिखा है कि पूर्व मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह राठौर के दुखद निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक व व्यथित करने वाला है।वे मेरे बेहद प्रिय होकर , सहज , सरल व्यक्तित्व के धनी व पार्टी के प्रति बेहद निष्ठावान व समर्पित थे।उनका निधन कांग्रेस परिवार व मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह (Congress MLA Jayawardhan Singh) ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वमंत्री श्री बृजेंद्र सिंह राठौर जी के निधन की दुखद ख़बर प्राप्त हुई है।ये मेरे लिये एक व्यक्तिगत हानि हैं जिसकी भरपाई असंभव है। भावपूर्ण श्रद्धांजलि….

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री बृजेंद्र सिंह राठौर जी के निधन की दुखद ख़बर प्राप्त हुई है। ये मेरे लिये एक व्यक्तिगत हानि हैं जिसकी भरपाई असंभव है। उनसे मिला प्यार और दुलार एक बेटे को ही नसीब होता है !भावपूर्ण श्रद्धांजलि….

वही सीएमओ कार्यालय से ट्वीट कर लिखा गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने पूर्व मंत्री श्री  बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

ऐसा रहा राजनीतिक सफर

  • बुंदेलखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री और चार बार के विधायक ।
  • बुंदेलखंड अंचल के बड़े कांग्रेस नेताओं में गिनती।
  • निवाड़ी और पृथ्वीपुर दोनों विधानसभाओं से चुनाव लड़ा और जीतें ।
  • पिछली कमलनाथ की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे और वाणिज्य कर विभाग की जिम्मेदारी मिलीं।
  • सन 2008 में वह पृथ्वीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीते।
  • 2013 का चुनाव में भाजपा की अनीता नायक से बहुत ही करीबी मुकाबले में हारे ।
  • 2018 के चुनाव में पृथ्वीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा और टीकमगढ़ भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह यादव को हराया।
  • सागर जिले के प्रभारी मंत्री भी रहे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews