Hindi News

पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बयान, कहा-दिग्विजय सिंह बढ़िया है मगर आदतें खराब है!

Written by:Harpreet Kaur
Last Updated:

सीहोर, अनुराग शर्मा। भाजपा कार्यकर्ताओं के जिला सम्मेलन में भाग लेने आये इछावर विधायक (Ichhawar MLA) और पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा (Karan Singh Verma) ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह अच्छे आदमी है पर उनकी आदतें खराब है। और जो भी कांग्रेस में जाएगा वह ऐसा ही हो जाएगा।

यह भी पढ़ें…मप्र में 10% EWS आरक्षण पर HC का आदेश, नियुक्तियों पर होगी प्रोविजनल नियुक्ति की शर्त

वहीं भोपाल (Bhopal) में पार्क की जमीन आरएसएस (RSS) को देने के मामले में कहा कि शासन की जमीन है। उन्हें जिसको देना होगा देंगी। साथ ही भाजपा को आतंकी संगठन कहने के सवाल पर कहा कि अगर भाजपा आतंकी संगठन है तो फिर हम राम मंदिर क्यों बनाते, भाजपा देशभक्तों का संगठन है।

वहीं जनसंख्या वृद्धि के बयान पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेई जिन्होंने जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए अपना सब कुछ लगा दिया। अगर कमलनाथ उनके खिलाफ कुछ बोलते हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह क्या है।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews