अब पुलिस थानों में गांधीगिरी

अब पुलिस थानों में गांधीगिरी

इंदौर। आकाश धौलपुरे।

पुलिस और गांधीजी, आम तौर पर आम आदमी के लिए यह सब कुछ सुनते ही लगता है कि कहां दो विपरीत ध्रुव  एक साथ, लेकिन अब गांधीजी पुलिस के लिए आइडियल बनने जा रहे हैं। यह सब कुछ संभव हो रहा है भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी महेश चंद्र जैन के द्वारा, जो वर्तमान में इंदौर पश्चिम के पुलिस अधीक्षक है ।

पर्यावरण के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाने वाले महेश जैन झाबुआ में एसपी रहते हुए बंजर पहाड़ियों को लहलहाते वनों में तब्दील कर चुके हैं अब एक नया प्रयोग करने जा रहे हैं ।गांधीजी और उनके विचारों को हर थाने तक पहुंचाने के लिए वह पश्चिमी इंदौर के हर थाने में गांधी जी के विचारो वाली फ्रेम तस्वीर लगवाना जा रहे हैं। “किसी एक जरूरतमंद की मदद हजारों प्रार्थना से पवित्र है” गांधीजी के ऐसे स्लोगन जब थानों में दिखाई देंगे तो जैन का मानना है कि निश्चित रूप से कहीं न कहीं अधिकारियों- कर्मचारियों के मन में आम जनता के प्रति सद्भाव आएगा और वह उनकी मदद पहले से बेहतर कर पाएंगे।

थानों के साथ-साथ हर अधिकारी के कक्ष में भी यह संदेश लिखा जाएगा। जैन का मानना है कि जब कोई भी पीड़ित मददगार अधिकारी के पास पीड़ा लेकर आएगा तो अधिकारियों के विचारों की अगर यह सोच होती है तो वह निश्चित ही उनकी बेहतर मदद कर सकेगा। उम्मीद है कि पवित्र भाव से शुरू किया गया यह काम पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाएगा और आम जनमानस के भीतर यह भाव, कि पुलिस उसकी मददगार है ,उत्पन्न कर सकेगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews