खुशखबरी: MP के संविदा कर्मचारियों को रक्षाबंधन का तोहफा, NHM ने जारी किए आदेश

MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021) से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Prades) के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है।स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए संविदा कर्मियों को पुनः सेवा में लिया है, इस संबंध में एनएचएम द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है,  इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दी है।

यह भी पढ़े.. MP School: कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, शिक्षकों को भी निर्देश जारी

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी (MP Health Minister Dr. Prabhuram Choudhary) ने बताया कि एनएचएम (NHM) द्वारा आदेश जारी कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों में 24 विभिन्न संवर्ग से पूर्व में पृथक किए गए संविदा कर्मियों (contract workers) को पुनः संविदा सेवा में लिया गया है।  इनके संविदा सेवा में लेने का प्रशासकीय निर्णय पहले लिया जा चुका था, लेकिन शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया इन संविदा कर्मियों को NHM में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में रिक्त पदों के विरुद्ध संविदा सेवा में लिया गया है।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (national health mission) द्वारा पूर्व में सेवा से पृथक किए गए संविदा कर्मियों के पुनर्नियोजन करने से स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन होने के साथ संविदा कर्मियों की पुनः संविदा में लेने की मांग पूरी की गई है। संविदा कर्मी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाएंगे और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़े.. कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा, राजनीति से संन्यास का ऐलान, सियासी हलचल तेज

बता दे कि मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2018-19 में 24 विभिन्न संवर्ग के 250 से ज्यादा संविदा कर्मचारियों को दोबारा सेवा में लिया गया है। इसके तहत संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के परिवार कल्याण परामर्शदाता, टीवी हेल्थ विजिटर्स और ब्लॉक कम्यूनिटी मोबलायजर्स का काम करेंगे। घर-घर जाकर टीवी हेल्थ विजिटर्स जानकारी जुटाएंगे और ब्लॉक कम्यूनिटी मोबलायजर्स मे आशा कार्यकर्ताओ की मॉनीटरिंग का जिम्मा भी संभालेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews