कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा, राजनीति से संन्यास का ऐलान, सियासी हलचल तेज

कांग्रेस

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आए दिन नेताओं के इस्तीफा मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे है। पंजाब और असम के बाद अब त्रिपुरा (Tripura Congress) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।कार्यवाहक अध्‍यक्ष पीयूष कांति बिस्‍वास (Pijush Kanti Biswas) ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है, साथ ही राजनीति से सन्‍यास लेने का फैसला किया है।पीयूष कांति का कांग्रेस से इस्‍तीफा देना पार्टी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है

यह भी पढ़े.. MP School: कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, शिक्षकों को भी निर्देश जारी

त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्‍यक्ष पीयूष कांति बिस्‍वास (Pijush Kanti Biswas) ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है।बिस्वास को दिसंबर 2019 में कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।  पीयूष कांति ने इस्‍तीफे के साथ ही राजनीति से सन्‍यास लेने का ऐलान किया है, हालांकि चर्चाएं ये भी है कि वे जल्‍द तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP School: कक्षा 6 से 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, खाते में आएगी राशि, निर्देश जारी

इस्तीफे के बाद पीयूष कांति बिस्‍वास ने कहा- मेरे लिए पद से इस्‍तीफा देना बहुत दर्दनाक है। मैं सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) जी का आभारी हूं, जिन्‍होंने मुझे पार्टी की सेवा करने का मौका दिया। मैं अब राजनीति से सन्‍यास ले रहा हूं और वापस अपने पेशे वकालत में जा रहा हूं।इससे पहले अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव TMC में शामिल हो गई थीं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews