कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, समय से पहले होगा वेतन का भुगतान, अक्टूबर से महीने की 1 तारीख को खाते में आएगी सैलरी, मिलेगा लाभ

salary

Employees, Employees Salary : लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें समय से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। लगातार शासकीय कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी देखने को मिल रही है। जिस पर राज्य शासन ने सख्ती अपनाई है।

हर महीने की पहली तारीख को मासिक वेतन का भुगतान

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को मासिक वेतन का भुगतान हर महीने की पहली तारीख को ही किया जाएगा। महीने की पहली तारीख यदि रविवार होती है तो ऐसी स्थिति में माह के अंतिम दो कार्य दिवस में मासिक वेतन का भुगतान करने की सलाह दी गई है। ऐसे में समय से पहले कर्मचारियों के खाते में सैलरी भेजी जाएगी।

माह के अंतिम दो कार्य दिवस में मासिक वेतन का भुगतान

मध्य प्रदेश कोषालय संहिता के प्रावधान अनुसार माह की पहली तारीख को रविवार और सार्वजनिक अवकाश होने की स्थिति में माह के अंतिम दो कार्य दिवस में मासिक वेतन का भुगतान किया जा सकता है। शिवपुरी में भी वित्त कोषालय अधिकारी द्वारा इसके निर्देश जारी किए गए हैं। वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अपने अधीन कार्यरत सरकारी सेवकों को सितंबर 2023 के देयक जिला कोषालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

देयक अधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सितंबर के वेतन देयक 3 दिन के भीतर कोषालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि समय सीमा के अंदर कर्मचारियों को भुगतान किया जा सके। ऐसे में हर महीने की पहले से दूसरी तारीख के बीच उनके खाते में उनके वेतन देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों के खाते में 20 हजार से 25 हजार रुपए देखे जा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews