IAS Promotion: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, राज्य में एक साथ 82 आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, आदेश जारी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में 82 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। उज्जैन, सीधी, सतना समेत कई जिलों के कलेक्टर प्रमोट हुए हैं । इस लिस्ट में दो प्रमुख सचिव भी शामिल हैं। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Promotion

IAS Promotion: मध्यप्रदेश में मोहन यादव की सरकार ने भारतीय सेवा अधिकारियों को नए साल से पहले तोहफा दिया है। बैच 2016, 2011, 2012, 2001, 2021 और 2009 के आईएएस अधिकारियों को प्रमोट किया है। इस संबंध 30 दिसंबर सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

बैच 2016 के 26 आईएएस अधिकारियों को 9 साल की सेवा पूरी कर लेने पर कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड रुपये 78,800 से लेकर 209200 वेतनमान (पे मैट्रिक्स 12) के 12 के तहत प्रमोट किया है। वे एक जनवरी 2025 से कार्यभार संभालेंगे। बैच 2009 के 16 आईएएस अधिकारियों को पे मैट्रिक्स 14 वेतनमान रुपए 1,44,200 से लेकर 2,18,200 रुपये के तहत पदोन्नत किया गया है। बैच 2021 के आईएएस अधिकारियों को पे मैट्रिक्स- 11 वेतनमान रुपये  67,700 से लेकर 2,08,700 रुपये वेतनमान के तहत पदोन्नत किया गया है। 2001 दो आईएएस अधिकारियों प्रमुख सचिव को पे मैट्रिक्स 15 वेतनमान 1,82,200  से लेकर 2,24,100 रुपये के तहत प्रमोट किया गया है। बैच 2011 के एक और 2012 के 28  आईएएस अधिकारियों को वेतमान 1,23,100 से लेकर 215900 रूपये के तहत प्रमोट किया गया है।

बैच 2009 के इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन (MP IAS Promotion News)

प्रियंका दास को सचिव, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। अविनाश लवानिया को सचिव, मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। एमपी सड़क विकास निगम प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सूफिया फारुकी वली को आयुक्त, महिला एवं बाल विकास पद पर भेजा गया है। मिशन संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव और महिला वित्त एवं विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक पद का प्रभार भी सौंपा गया है। अभिषेक सिंह को वि.क.अ सह सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग पद पर नियुक्त किया गया है। धनराजू एस को आयुक्त, वाणिज्यिक कर पद पर भेजा गया है। सचिव वाणिज्यिक कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इलैया राजा टी को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।

बैच 2001 आईएएस प्रमोशन लिस्ट (MP Promotion Today)

नवनीत मोहन कोठारी, सचिव को प्रमोट करके प्रमुख सचिव, पर्यावरण विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। पर्यावरण आयुक्त और महानिदेशक (एप्को) पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पी नरहरि को प्रमोट करके लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

आईएएस प्रमोशन की पूरी लिस्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews