मध्यप्रदेश में हुए IAS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

मध्यप्रदेश में हुए IAS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

IAS Transfer: मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। साथ ही अफसरों को नए पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसकी सूची भी जारी हो चुकी है। 29 जनवरी 2023 को विभाग ने लिस्ट जारी कर दी है। उज्जैन के कलेक्टर श्री आशीष सिंह को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवपुरी कलेक्टर श्री अक्षय कुमार को को ग्वालियर ट्रांसफर किया गया है।

श्री रवींद्र कुमार चौधरी शिवपुरी के नए जिला कलेक्टर बने हैं। श्री शिवराज सिंह वर्मा खरगोन के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। बड़वानी के नए कलेक्टर डॉ फटिंग राहुल हरीदास, उज्जैन के श्री कुमार पुरुषोत्तम हैं।

श्री एम सेलवेन्द्रन को पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक भोपाल की जिम्मेदारी मिली है। मध्यप्रदेश शासन के नए उप सचिव के रूप में सुश्री सोनिया मीना को जिम्मेदारी संभालेंगी। अनुपपुर के नए कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ हैं। वहीं सिवनी के नए कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews