FD स्कीम वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! इस बैंक ने बढ़ाई FD पर ब्याज दर, जाने डीटेल  

FD स्कीम वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! इस बैंक ने बढ़ाई FD पर ब्याज दर, जाने डीटेल  

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बैंक में एफडी (FD scheme) कराने वाले ग्राहकों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है, इससे ग्राहकों को फायदा मिलेगा। यह बैंक भारत के सबसे पुराने बैंकों में से एक है। अब बैंक ने एफडी पर ने ब्याज दरों में वृद्धि करने का फैसला ले लिया है और यह घोषणा की है कि आप व ग्राहकों को दो करोड़ से कम के डिपॉजिट पर भी ज्यादा ब्याज देने वाले हैं। यह नियम को 10 जुलाई 2022 से लागू हो चुका है।

यह भी पढ़े… आपके रसोई में मौजूद हल्दी असली है या नकली, पहचानने के लिए जानें ये आसान तरीका

यदि आप ही सेंट्रल ऑफ बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर हैं तो इसका फायदा आपको भी मिलने वाला है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहकों को 7 से 14 दिन की एफडी पर 2.75 फ़ीसदी का ब्याज दर दिया जाएगा। वही 1 से 2 साल की एफडी पर ग्राहकों को 5.25 फीसदी ब्याज दर और 3 से 5 साल तक की एफडी पर 5.35 फ़ीसदी ब्याज डर (interest rate) दिया जाएगा। यदि ग्राहक ने 5 साल या 10 साल की एफडी करवाते हैं तो उन्हें एफडी पर 5.60 फीसदी ब्याज दर का फायदा मिलने वाला है।

यह भी पढ़े… Sarkari Naukri: यूपीएससी ने निकाली असिस्टेंट एडिटर, प्रोफेसर और ट्यूटर पदों पर भर्ती, जाने पात्रता और सैलरी

जब से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रिपोर्ट की वृद्धि की गई है, उसके बाद कई बैंकों ने एफडी पर देने वाले ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। अब इस लिस्ट में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी शामिल हो चुका है। वहीं पंजाब और सिंध बैंक भी एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में वृद्धि करने का निर्णय ले लिया है और इस लिस्ट में शामिल होने को तैयार है। अब ग्राहकों को एफडी स्कीम पर ज्यादा रिटर्न का लाभ मिलेगा, जो उनके लिए बढ़ती महंगाई में किसी खुशखबरी से क् नहीं नहीं। बता दें कि अलग-अलग अवधि के लिए बैंकों द्वारा एफडी पर अलग-अलग ब्याज दरों को निर्धारित किया गया है।  बैंकों में यह नई दरें इन बैंकों में 11 जुलाई 2022 से लागू हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews