इमरती का अटैक-चूहे की तरह बिल में रहते कांग्रेसी, बिकने-खरीदने का ज्यादा ज्ञान

इमरती का अटैक-चूहे की तरह बिल में रहते कांग्रेसी, बिकने-खरीदने का ज्यादा ज्ञान

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

शिवराज मंत्रिमंडल के गठन और ज्योतिरादित्य सिंधिया के टाइगर जिंदा है वाले बयान के बाद नेताओं के बीच शुरू हुआ बयान युद्ध, गुलाम, चूहा, शिकार, बब्बर शेर तक पहुँच गया है। इस मामले में शिवराज की कैबिनेट मंत्री ने पलटवार किया है। उन्होंने दो पूर्व मंत्रियों पर निशाना साधते हुए करारा उन्ही की भाषा में जवाब दिया है।

शिवराज कैबिनेट में शामिल हीन कर बाद पहली बार ग्वालियर पहुंची कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने मंत्री बनाये जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं और मेरे क्षेत्र डबरा की जनता दोनो खुश हैं। मैंने पहले भी कमलनाथ सरकार में जिम्मेदारी से काम किया और अब जो जिम्मेदारी मुझे मिलेगी वो निभाऊँगी। पूर्व मंत्री लाखन सिंह द्वारा उन्हें बिकाऊ और सिंधिया का गुलाम कहने के सवाल पर इमरती देवी ने पलटवार करते हुए कहा “जिसके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं उछालते”, लाखन सिंह खुद जानते होंगे बिकना क्या होता है। क्योंकि वे जब बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में आये थे उन्हें पता होगा कितने में बिके थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मैं तो अपने नेता के साथ इस्तीफा देकर आई हूँ जबकि लाखन सिंह तो अकेले आये थे नीलाम होकर दिग्विजय सिंह के साथ । उन्हें ज्यादा अनुभव होगा ऐसी बातों का। ज्योतिरादित्य सिंधिया के टाइगर जिंदा है के बयान पर मुस्कुराते हुए और लगभग शर्माते हुए कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कहा कि महाराज हैं टाइगर । पूर्व मंत्री गोविंद सिंह द्वारा सिंधिया को चूहा कहे जाने पर सिंधिया की कट्टर समर्थक कैबिनेट मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि गोविंद सिंह को जल्दी पता चल जायेगा। महाराज चूहा होते तो मंच पर नहीं दहाड़ते, चूहा तो कांग्रेसी हैं जो अपने बिल में घुस गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews