इंदौर: 9 कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक, दूसरी रिपोर्ट के आते ही होंगे डिस्चार्ज

इंदौर: 9 कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक, दूसरी रिपोर्ट के आते ही होंगे डिस्चार्ज

इंदौर। आकाश धोलपुरे।

इंदौर में अब तक 127 लोगो के कोरोना पॉजिटिव और 7 लोगो की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल ने की है। आंकड़ो के लिहाज से भले ही इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज और भोपाल के स्वास्थ्य संचालनालय की रिपोर्ट में विरोधाभास की स्थिति बनी हो लेकिन इस बीच एक अच्छी और सुखद खबर इंदौर के लिए ये है कि सबकुछ ठीक रहा तो कोरोना पॉजिटिव मरीजो के स्थिति में सुधार और दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 9 लोगो को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। हालांकि इंदौर में आने वाले कुछ दिनों में कुल 20 लोगो को डिस्चार्ज किया जा सकता है और पहले 9 मरीजो को डिस्चार्ज दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। इस सभी की कोरोना पॉजिटिव होने के चलते अरविंदो और एमआरटीबी अस्पताल में एंट्री हुई थी और इलाज के बाद अब उनकी स्थिति में सुधार है। इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल से 8 और एमआर टीबी हॉस्पिटल के एक व्यक्ति की ताजा रिपोर्ट निगेटिव आई है और अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद 9 मरीजो को डिस्चार्ज कर उनके घर भेज दिया जाएगा।

संभागायुक्त ने बताया द्वितीय परीक्षण के लिए 9 लोगो के सैम्पल भेजे गए है

संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया है कि इन्दौर में कोरोना के ख़िलाफ़ हमारे संघर्ष अब कामयाबी की तरफ़ बढ़ रहे हैं। आज इंदौर में कोरोना के 9 पॉज़िटिव मरीज़ों की निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इन 9 मरीज़ों में से आठ अरविंदो हास्पिटल में और एक MRTB हास्पिटल में भर्ती है. संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने बताया है कि पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब प्रोटोकाल के तहत आज इनका सैंपल पुनः द्वितीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। यह सैंपल भी निगेटिव प्राप्त होने पर इन सभी नौ मरीज़ों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews