इंदौर TI के कोरोना पॉजिटिव के बाद CSP-सिपाही में हड़कंप, कई बीमार

इंदौर TI के कोरोना पॉजिटिव के बाद CSP-सिपाही में हड़कंप, कई बीमार

इंदौर। आकाश धौलपुरे। कोरोना कब किस पर अटैक कर दे ये कहा नही जा सकता है और अब तो कोरोना ने उन वारियर्स को निशाना भी बनाना शुरू कर दिया है जो आम लोगो की रक्षा के लिए कोरोना से सीधे लड़ाई लड़ रहे है। इंदौर में तो एक टीआई पर कोरोना, कहर बनकर टूट पड़ा है और जांच में टीआई पॉजिटिव पाए गए है जिनका इलाज जारी है।

दरअसल, टीआई के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिजनों की तबीयत भी बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें भी कोरोंटाइन किया गया।सोमवार रात को टीआई को अचानक सांस लेने में दिक्कत आने लगी तो तत्काल उन्हें भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी और बेटियां भी बीमार हैं। उन्हें भी आइसोलेट कर दिया गया है। थाना और परिसर को लगातार सैनिटाइज करवाया जा रहा है।   बता दे कि बीते दिनों इंदौर के नमक गोदाम रोड़ पर टीआई ड्यूटी दे रहे थे। मिली जानकारी के इस दौरान टीआई अन्य थानों पर पदस्थ टीआई और अधिकारियों के सम्पर्क में भी आये थे वही टीआई जिस थाने परपदस्थ थे वहां के पुलिसकर्मी भी सम्पर्क में थे और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वो भी चपेट में आये होंगे। हालंकि बुधवार रात नॉन कॉन्टेक्ट इन्फ्रारेड थर्मामीटर से जांच करवाई गई है और इसलिए सहकर्मियों को आइसोलेट नहीं किया गया।

नमक गोदाम रोड पर प्रदर्शन चलने के कारण बीमार अवस्था में भी ड्यूटी करते रहे। वे क्षेत्र के सीएसपी की गाड़ी में घूमते थे। दो थानों के टीआई भी उनके संपर्क में रहते थे। सादी वर्दी में रहने वाले सिपाही हमेशा टीआई के साथ ही रहते थे। टीआई थाना परिसर में ही रहते हैं। उनके बच्चे व पत्नी अन्य पुलिस अफसरों के स्वजन के संपर्क में भी थे।सूत्रों के मुताबिक थाने में पदस्थ छह पुलिसकर्मी बीमार हैं। हवलदार अमरसिंह, सिपाही देवीसिंह, वासुदेव, ड्राइवर दांगी ने तो छुट्टी ले ली है।

इधर, अपने महकमे के अफसरों पर मंडरा रहे कोरोना संकट के बीच इंदौर आईजी विवेक शर्मा ने जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाला है। आईजी द्वारा बुधवार को मुस्तैदी से जुटे हुए पुलिसकर्मियों का विश्वास बढ़ाने के लिए बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली इसके साथ ही वो इंदौर शहर के तुकोगंज थाने में बजी गए जहां पुलिस जवानों से लेकर अधिकारियो का हौंसला भी आईजी ने बढ़ाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews