इंदौर में कोरोना पॉजिटिव दूसरे व्यक्ति की मौत, प्रशासन अलर्ट

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव दूसरे व्यक्ति की मौत, प्रशासन अलर्ट

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

इंदौर में कोरोना को लेकर हाई रिस्क की बात को अब नकारा नही जा सकता है। दरअसल, इंदौर के बांक ग्राम पंचायत में रहने वाले साजिद पिता शेख अलीम(उम्र 41 वर्ष ) की मौत कोरोना वायरस के चलते हो गई है। जिसके बाद अकेले इंदौर में कोरोना वायरस के संक्रमण से दूसरी मौत हो गई है। इस मामले में जब इंदौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जाडिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज पहले इंदौर सीएचएल अस्पताल में भर्ती था जहां उसका इलाज जारी था। कल रात कोरोना पॉजिटिव मरीज को सीएचएल अस्पताल से एमआरटीबी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था जहां मरीज की मौत हो गई है। दरअसल, कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रशासन हर एटियाहति कदम उठा रहा है और इंदौर निवासी दूसरे व्यक्ति की मौत के बाद समूचा स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट पर है। ऐसे में हम भी आपसे अपील करते है कि आप अपने घर मे ही रहे और प्रशासन के निर्देशों का पालन करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews