सायकिल पर अयोध्या के लिए निकल पड़ा ये राम भक्त, 72 घंटे में पहुंचने का मिशन

सायकिल पर अयोध्या के लिए निकल पड़ा ये राम भक्त, 72 घंटे में पहुंचने का मिशन

इंदौर, आकाश धोलपुरे

जिले में एक रामभक्त ऐसा भी है जो फिटनेस की दुनिया में जाना माना नाम है और अब ये रामभक्त आज से एक ऐसे मिशन पर निकल गया जिसका समापन राम जन्मभूमि याने अयोध्या में होगा।

दरअसल, 5 अगस्त को भगवान राम के वृहद मंदिर का आधार रखा जाना है और अपनी आस्था के साथ इंदौर के नीरज याग्निक सायकिल पर सवार होकर आज अयोध्या यात्रा पर निकले है। अयोध्या राम मंदिर के लिए इंदौर से चांदी की शिला ले जाई जा रही और साईकिल यात्रा के जरिये ये शिला अयोध्या पहुंचेगी।

बता दे कि अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए इंदौर की ओर से 11 किलो चांदी की शिला और परशुराम भगवान की जन्मस्थली जानापाव का जल और मिट्टी भी भेजी गई है।  जिसके लिए आज इंदौर के नीरज याग्निक साइकिल से 960 किलोमीटर दूर अयोध्या के लिए रवाना हुए है। आज सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अपनी यात्रा प्रारंभ की और 72 घण्टे की यात्रा वो सायकिल से पूरी करेंगे। नीरज याग्निक अयोध्या में  बनने जा रहे भव्य राम मंदिर के लिए 11 किलो चांदी की शिला और भगवान परशुराम की जन्मस्थली का जल और मिट्टी भी साथ लेकर रवाना हुए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews