BJP सांसद-विधायक ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, देखें वीडियो

BJP सांसद-विधायक ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, देखें वीडियो

जबलपुर।संदीप कुमार।
भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है लिहाजा प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता आज स्थापना दिवस मना रहे है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान में भी आज जबलपुर सांसद राकेश सिंह और विधायक अशोक रोहाणी कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने रांझी पहुँचे जहाँ राकेश सिंह ने पूरी बनाई तो विधायक जी ने सब्जी।अपने इस कार्यक्रम के दौरान पर भाजपा के दिग्गज नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए।बिना सोशल डिस्टेन्स के ये नेता खाना बनाने में जुटे रहे।झुंड लगाकर सांसद राकेश सिंह विधायक अशोक रोहाणी-पूर्व महापौर के साथ खाना बनाते रहे।ये भूल गए थे कि इस कार्यक्रम के दौरान उन्हें सोशल डिस्टेन्स का भी पालन करना है।इस मौके पर सांसद राकेश सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते आज जिस चुनौती से देश जूझ रहा है उसको देखते हुए आज सबको एक जुट होकर गरीबो के लिए आगे आने की जरूरत है और हमारे कार्यकर्ता ये कर भी रहे है।सांसद राकेश सिंह ने कहा कि मैंने कभी खाना नही बनाया है पर आज के हालातो को देखते हुए हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हम भी खाना बना रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews