JEE Mains: NTA ने की डेटशीट कि घोषणा, प्रश्नपत्र के पैटर्न में होंगे कई बदलाव?

JEE Mains: NTA ने की डेटशीट कि घोषणा, प्रश्नपत्र के पैटर्न  में  होंगे कई बदलाव?

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। JEE Mains  2022 डेटशीट की घोषणा हो चुकी है । इस साल NTA (national testing agency)  दो बार जेईई की परीक्षाओं का आयोजन करेगा पहली परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगी, तो वहीं दूसरी परीक्षा का आयोजन मई महीने में किया जाएगा। बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है, 31 मार्च 2022 तक आवेदन करने की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े… MP School : स्कूली छात्राओं के लिए शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, 7 मार्च से शुरू होगा अभियान

पहला सेशन (session) 16 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच में होगा और दूसरा सेशन 24 मई से 29 मई तक होगा। बता दें कि JEE Mains  परीक्षा इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में 12वीं साइंस क्षेत्र के छात्र शामिल होते हैं। इस दौरान दो पेपर का आयोजन किया जाता है, पहला पेपर बीटेक (Btech) के लिए और दूसरा पेपर भी बीआर्क (B. Arch) के लिए। इस वर्ष दोनों पेपर 2 सेक्शन में होंगे, सेक्शन ए और सेक्शन बी (section A and section B)। परीक्षा computer based mode में होगी ।

यह भी पढ़े… यात्रियों के लिए खुशखबरी! होली पर चलेगी 22 स्पेशल ट्रेन, MP के कई स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

बता दें कि इस साल की परीक्षा में ऑप्शनल प्रश्नपत्र  में कई बदलाव छात्रों को देखना होगा। दरअसल, इस बार ऑप्शनल प्रश्नों (optional question)  में भी नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। इस बार इस बार प्रश्नपत्र दो सेक्शन में होंगे। section A में 20 अनिवार्य  मल्टीपल चॉइस प्रश्न (mandatory multiple choice questions) होंगे।  तो वही section B में 10  प्रश्न होंगे, जिसमें से छात्रों को केवल 5 का ही जवाब देना होगा। सेक्शन ए और  सेक्शन बी दोनों में ही नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews