अल्पमत में कमलनाथ सरकार, अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है भाजपा

अल्पमत में कमलनाथ सरकार, अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है भाजपा

अतुल सक्सेना//ग्वालियर ।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद उनके समर्थक मंत्रियों,विधायकों के लगातार इस्तीफों के चलते कमलनाथ सरकार पर संवैधानिक संकट आ गया है। अभी तक 20 विधायकों के इस्तीफे हो चुके हैं जिसे बाद जो तस्वीर आई है उस हिसाब से कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है। आंकड़ों की बात की जाए तो 20 विधायकों के इस्तीफे के बाद मप्र विधानसभा की मौजूदा संख्या अब 208 रह गई है।

इसके बाद बहुमत का आँकड़ा 105 पर आ गया है। बीजेपी की वर्तमान स्थिति की बात की जाए तो उसके साथ 107 विधायक हैं जबकि कॉंग्रेस के पास 94 विधायक ही बचे हैं। और अभी और विधायकों के इस्तीफे हो सकते हैं। इनके अलावा 4 निर्दलीय, 2 बसपा और 1 सपा का विेधायक है जो बदलती राजनैतिक परिस्थितियों में कहीं भी जा सकते हैं। अब जो हालत है उसमें एक विकल्प ये बन सकता है कि भाजपा आज के घटनाक्रम के बाद कमलनाथ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है और उसे बहुमत सिद्ध करने के लिए चुनौती दे सकती है। इसे अलावा भाजपा राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का प्रस्ताव भी पेश कर सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews