Ladli Behna Yojana: 21 साल की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, आज से भरे जाएंगे फॉर्म, ऐसे करें आवेदन, जानें नियम-पात्रता-पूरी प्रक्रिया

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी है आज 25 जुलाई मंगलवार से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2.0 के लिए फिर से आवेदन भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 20 अगस्त तक जारी रहेगी। खास बात ये है कि इस बात आवेदन सिर्फ ऑनलाइन https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर स्वीकार किए जाएंगे। अगस्त में ही दावे आपत्तियां के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद इन पात्र बहनों के खाते में सितंबर से 1000 रुपए आना शुरू हो जाएंगे। इससे करीब 18 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है।

कलेक्टरों को ये निर्देश जारी

हाल ही में प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि पात्र हितग्राहियों के व्यवस्थित तरीके से आवेदन कराएं। शहरी क्षेत्रों में वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर एक से तीन सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे।योजना के लिए आवेदन करने के साथ संबंधित महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) सक्रिय कराना पड़ेगा।

इन बहनों को मिलेगा लाभ

  1. इसके तहत 21 से 23 वर्ष आयु वाली बहनें फॉर्म भर पाएंगी।
  2. योजना में वे बहनें भी शामिल होंगी, जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है, लेकिन ट्रेक्टर होने से फोरव्हीलर के मापदंड की वजह से योजना में शामिल नहीं हो पाई है।
  3. इनसे ट्रैक्टर का पंजीयन क्रमांक लिया जाएगा। जिनका परिवहन विभाग की पोर्टल से आनलाइन सत्यापन कराया जाएगा।
  4. आवेदक मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो। विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।
  5. 21 साल से 60 साल तक की विवाहित इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकती हैं. सभी को आवेदन करवाने से पहले KYC कराना जरूरी है.
  6.  पात्रता की शर्तों में हुए नवीनतम संशोधन के अनुसार आवेदन के कैलेण्डर वर्ष में 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हो तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो, योजना अंतर्गत अपात्रता की कण्डिका को संशोधित कर प्रतिस्थापित किया गया है।

जरूरी दस्तावेज

समग्र आईडी,आधार कार्ड, बैंक खाता , पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।

लाड़ली बहनें ऐसे करें आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  3. आपसे यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी. जिसे आपको भरना है।
  4. आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा।
  5. आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।

लाडली बहना योजना की महत्वपूर्ण तारीखें

  • नवीन हितग्राहियों के लिए ऑनलाइन की तारीख – 25 जुलाई, 2023 से।
  • ऑनलाइन आवेदन पंजीयन करने की अंतिम तारीख- 20 अगस्त, 2023 तक।
  • अंतिम सूची जारी करने की तिथि- 21 अगस्त, 2023।
  • अंतिम सूची पर दावे आपत्ति- 21 से 25 अगस्त, 2023 तक।
  • दावे-आपत्तियों पर जांच और निराकरण की तिथि- 26 से 29 अगस्त, 2023।
  • अंतिम सूची जारी करने की तारीख- 31 अगस्त, 2023।
  • स्वीकृति पत्रों का वितरण- 1 सितंबर से 3 सितंबर, 2023 तक।
  • राशि का वितरण – 10 सिंतबर, 2023 से किया जाएगा।
  • आगामी महीनों में भुगतान के लिए नियत तिथि- हर महीने की 10 तारीख को।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews