
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। Gwalior के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गोलियों से भून कर जिम संचालक (gym operator) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चार बदमाशों ने नजदीक से 5-6 राउंड फायर (firing) किये जिससे जिम संचालक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई । सुबह सुबह हत्या के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Read More : Bank Strike : विधेयक के विरोध में बैंक यूनियन, 16 दिसंबर से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी
जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले जिम संचालक पप्पू राय की आज गुरुवार सुबह बुलेट सवार 4 बदमाशों ने हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब जिम संचालक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वे घर से कुछ दूर ही गए थे कि बुलेट पर सवार होकर 4 बदमाश आये और पप्पू राय पर निशाना लगाते हुए 5 से 6 राउंड फायर कर दिये।
घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवार के लोग बाहर आये और घायल पप्पू राय को अस्पताल लेकर भागे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और शुरुआती जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”652333371″]
[dgv_vimeo_video id=”652333522″]
