केंद्र पर मनरेगा के 800 करोड़ का भुगतान बकाया

केंद्र पर मनरेगा के 800 करोड़ का भुगतान बकाया

भोपाल/ दिल्ली। मज़दूरों को निरंतर रोज़गार देने के उद्देश्य से शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत मध्यप्रदेश के 800 करोड़ रूपया अटक गया है। इसमें साढ़े पांच सौ करोड़ राशि सामग्री की है और ढाई सौ करोड़ वो राशि है जो मज़दूरों को भुगतान की जानी है। इसके अलावा पिछले सालों के दो सौ पच्चीस करोड़ रूपये पहले से ही केंद्र सरकार ने जारी नहीं किए हैं।

इस बारे में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  से मुलाकात की और प्रदेश को लंबित राशि जल्द से जल्द अदा किये जाने की बात की। इसे लेकर उन्होने एक मांग पत्र भी सौंपा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरी किश्त के बाइस सौ दस करोड़ रूपये भी शीघ्र दिलाए जाने की मांग रखी। कमलेश्वर पटेल दिल्ली में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की राष्ट्रीय संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews