जल संसाधन मंत्री हुए डिस्चार्ज, मेडिकल स्टाफ का किया इस अंदाज में अभिवादन

mp-government-action-on-adulteration-in-madhya-pradesh-

इंदौर, आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आज उन्हें इंदौर के अरविंदो अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। मंत्री तुलसी सिलावट स्वस्थ होने के बाद आज अरविंदो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए अस्पताल के डॉक्टर्स और अन्य सभी चिकित्सा स्टाफ़ का उन्होने विनम्रतापूर्वक आभार जताया।

डिस्चार्ज के वक्त मंत्री सिलावट ने डॉक्टरों का आभार माना और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ करने वालों को भी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद और बाबा महाकाल की कृपा से मैं स्वस्थ होकर, मध्यप्रदेश, इंदौर और सांवेर की सेवा के लिए उपलब्ध हूं।

इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि वो हरसंभव कोशिश करेंगे कि केंद्र और प्रदेश की कोविड संबंधी गाइडलाइन का पालन हो और अब अधिक ऊर्जा के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सांवेर की जनता की सेवा करेंगे। वही जब उनसे पूछा गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 अगस्त को इंदौर व उज्जैन के दौरे पर है ऐसे में आप क्वारन्टीन रहेंगे तो उन्होंने कहा कि मेरा क्वारन्टीन पूरा हो गया और डॉक्टर जो सलाह देंगे उसका पालन करूंगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews