MP Board: इस दिन जारी होगा 10वीं का रिजल्ट! नही मिलेगा ये लाभ

MP Board: इस दिन जारी होगा 10वीं का रिजल्ट! नही मिलेगा ये लाभ

भोपाल।
एमपी बोर्ड (MPBoard) के 10 वीं के छात्रों(student) के लिए राहत भरी खबर है।जनरल प्रमोशन (general promotion) मिलने के बाद जून (june) के पहले सप्ताह में रिजल्ट घोषित(result declear) होने की उम्मीद है।मंडल के अधिकारियों ने इस ओर संकेत दिए है। चुंकी लॉकडाउन (lock down) से पहले ली गई परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन काम लगभग पूरा हो चुका है और अब नंबर देने का काम तेजी से चल रहा है।ऐसे में मंडल के अधिकारियों का कहना है कि 10 वीं का रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा।

दरअसल, कोरोना(corona) के बढ़ते मामलों को देखते हुए माध्यमिक शिक्षक मंडल बोर्ड भोपाल(Board of Secondary Teachers Board Bhopal) द्वारा कक्षा 10वीं के बचे हुए दो पेपर निरस्त कर दिए गए हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज ने इसकी घोषणा की है और छात्रों को जनरल प्रमोशल देने का फैसला किया है।इसके लिए दोनों विषय में सभी विद्यार्थियों(students) को पास किया जाएगा। वहीं, लॉकडाउन से पहले ली गई परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी है। इसमें 10वीं का 70 फीसदी हो चुका है, ऐसे में अधिकारियों ने संकेत दिए है कि जून के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है।करीब 28 साल बाद ऐसा माैका आया जब बाेर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शिक्षक अपने घर पर कर रहे हैं, इससे पहले भोपाल गैस कांड के दौरान ऐसे हालात बने थे।

नही मिलेगा बेस्ट ऑफ फाइव योजना का लाभ
वही इस साल विद्यार्थियों को बेस्ट ऑफ फाइव योजना(best of five schems)  का लाभ नहीं मिलेगा। हर साल प्रदेश के करीब 1 लाख विद्यार्थी को बेस्ट ऑफ फाइव के तहत पास किया जाता था, लेकिन इस बार इसका लाभ किसी को नही मिलेगा। दरअसल, मंडल ने 2016-17 की बोर्ड परीक्षा से इस योजना को लागू किया था। इसके तहत 10वीं में छह विषयों में से सिर्फ पांच में ही पास होना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी एक पेपर में फेल हो जाता है तो उसे पास माना जाएगा।लेकिन कोरोना संकट काल के चलते 21 मार्च को सभी परीक्षाएं स्थगित हो गई गईं थी, जिसमें करीब साढ़े 19 लाख विद्यार्थी शामिल होने थे और शासन ने बचे दो पेपरों में सभी को पास करने की घोषणा की है। ऐसे में विद्यार्थियों को बेस्ट ऑफ फाइव योजना का लाभ मिलना संभव नही।खास बात ये है कि अधिकतर विद्यार्थी गणित या विज्ञान विषय में फेल होते थे, जिन्हें बेस्ट ऑफ फाइव के तहत पास किया जाता था, लेकिन इस बार जनरल प्रमोशन मिलने के चलते इसका लाभ मिलना संभव नही।

MP BOARD:10वीं के छात्रों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews