कल लेंगे सीएम मोहन यादव नव नियुक्त मंत्रिमंडल के साथ बैठक, करेंगे प्रदेश के विकास और पीएम मोदी की गारंटी को लेकर चर्चा!

MP Cabinet

MP Cabinet Meeting: सोमवार को सीएम मोहन यादव सरकार के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। कैलाश विजीवर्गीय, राकेश सिंह, प्रह्लाद सिंह पटेल, इन्दर सिंह परमार, प्रद्युमन सिंघन तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग समेत 28 विधायकों को राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम मोहन यादव ने मंगलवार सुबह 11 बजे पहली कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह सीएम यादव कैबिनेट की दूसरी बैठक है।

कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

26 दिसंबर को आयोजित होने वाली बैठक में सभी 31 मंत्री शामिल होंगे। मीटिंग में मध्यप्रदेश के विकास और भविष्य के कार्य योजनाओं की चर्चा की जाएगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के वादों और गारंटी को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

13 दिन पहले हुई थी सीएम मोहन यादव की पहली कैबिनेट बैठक

बता दें कि 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए थे। जिसके बाद 13 दिसंबर को वर्तमान मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव और दोनों उपमुख्यमंत्रियों (राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा) ने शपथ ग्रहण किया था। इसी दिन पहली कैबिनेट बैठक हुई थी। 13 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। सोमवार को 18 विधायकों ने कैबिनेट और 10 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ लिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews