MP Corona: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, एक्टिव केस 180 पार, इन जिलों में बिगड़े हालात

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जैसे जैसे दिसंबर का महीना बीत रहा है वैसे वैसे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। रोजाना 15-20 नए केस मिल रहे है। 17 दिसंबर के बाद  आज 18 दिसंबर 2021 को भी 21 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update) सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 180 के पार हो गई है।राहत भरी खबर ये है कि 16 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे और रिकवरी रेट 98% के पार बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. MP Transfer: मध्य प्रदेश में 294 पंचायत सचिवों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

आज शनिवार को मध्य प्रदेश में 21 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले है, इसमें इंदौर में 10, भोपाल में 6 और सागर 3 में और ग्वालियर में 2 नए केस शामिल हैं।शुक्रवार को 62 हजार सैंपलों की जांच की गई। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 181 (MP Corona Active Case) पहुंच गई है। इसमें भोपाल में 62 और इंदौर में 76 एक्टिव केस हैं। पिछले एक महीने की बात करें तो एमपी में 489, भोपाल में 201 और इंदौर में 181 केस मिले हैं।

यह भी पढ़े.. MP Panchayat Election: फिर बाहर निकला OBC आरक्षण का जिन्न, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बता दे कि प्रदेश में अब तक कोरोना से 7 लाख 93 हजार 467 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 757 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की मौत हो चुकी है। पिछले 9 दिन की बात करें तो 10 दिसंबर को 15, 11 दिसंबर को 15, रविवार 12 दिसंबर 2021 को 21, सोमवार 13 दिसंबर को 19, मंगलवार 14 दिसंबर को 18, 15 दिसंबर को 20, 16 दिसंबर को 18, 17 दिसंबर को 21 और 18 दिसंबर 2021 को 21 नए केस मिले है।9 दिनों में 168 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews