MP Transfer: मध्य प्रदेश में 294 पंचायत सचिवों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

employee officers TRANSFER

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2021-22) की हलचल के बीच चुनाव आयोग (MP State Election Commission) के निर्देशानुसार तबादलों का दौर जारी है। जबलपुर में 294 पंचायत सचिवों का तबादला किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने तबादला (Transfer) आदेश जारी किया है। ये तबादले चुनावी प्रक्रिया के तहत किए गए है और इसमें 4 साल से एक ही जगह पर काबिज थे और अपने गृह ग्राम में ही तैनात थे। 

यह भी पढ़े.. जनवरी में कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में आएगा बड़ा उछाल, 1 करोड़ को होगा लाभ

बता दे कि बीते दिनों मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए थे कि वर्षों से पदस्थ ग्राम पंचायतों के अधिकारी और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाए। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए ग्राम पंचायत के सचिव को भी स्थानातरण की परिधि में लाया जाएगा। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने शासन से अपेक्षा की है कि ग्राम पंचायत के ऐसे सचिव जो ऐसी ग्राम पंचायत में पदस्थ है जिसमें उनका गृह ग्राम सम्मलित है, अथवा ऐसे ग्राम पंचायत सचिव एक ही ग्राम पंचायत में 3 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ है उन्हें किसी अन्य ग्राम पंचायत में स्थानांतरित कर दिया जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews