जनवरी में कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में आएगा बड़ा उछाल, 1 करोड़ को होगा लाभ

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. नए साल 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों (central employees-pensioners) को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक बार फिर 3% बढ़ाया जा सकता है और इसका लाभ 1 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर दिसंबर 2021 तक CPIIW का आंकड़ा 125 हुआ तो महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है।वही अन्य भत्ते भी जुड़कर मिलेंगे तो सैलरी में बड़ी बढोत्तरी होगी और कर्मचारियों के हाथ एक मोटी रकम आएगी।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की एक और बड़ी तैयारी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, कलेक्टरों को मिलेंगे ये अधिकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए साल जनवरी 2022 में केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों  का महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 3% और बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर सकती है। वर्तमान में AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से महंगाई भत्ता 32.81 फीसदी है और अक्टूबर-नवंबर के साथ दिसंबर के आंकड़ों के हिसाब से DA की गणना बाकी है। अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो 3% डीए बढ़ना तय है और फिर इसका भुगतान जनवरी 2022 में किया जा सकता है।

इस फैसले से करीब 1 करोड़ 68 लाख कर्मचारी और 48 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा और सैलरी में अच्छी खासी बढोतरी होगी। वही 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना महंगाई भत्ता 20,484 रुपए हो जाएगा। नए साल में डीए बढ़ने की उम्मीद है।वही दिसंबर 2021 के अंत तक केंद्र के विभिन्न विभागों में पदोन्नति होगी और बजट 2022 से पहले फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी चर्चा हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो न्यूनतम मूल वेतन भी बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़े..MP News: BJP ने की चुनाव संचालन समिति की घोषणा, इन्हें बनाया सदस्य, यहां देखें लिस्ट

एक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन वर्तमान में 31550 रुपये है तो वर्तमान टोटल डीए 31% – 9780 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। अगर डीए 3 प्रतिशत और बढ़ता है तो हर महीने डीए 947 रुपये आपके खाते में आएंगे। वहीं वार्षिक डीए भुगतान 31 प्रतिशत के अनुसार 1,17,360 रुपये होगा यानी वार्षिक डीए में बढ़ोतरी 11,364 रुपये होगी। इसके अलावा अगर 34 फीसद से गणना की जाए तो कुल डीए भुगतान 1,28,724 रुपये होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews