MP Election 2023 : विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, छिंदवाड़ा से लड़ेंगे कमलनाथ

MP Election 2023 : विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, छिंदवाड़ा से लड़ेंगे कमलनाथ

MP Congress Candidate List : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एमपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। आज नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने 144 नामों के साथ पहली सूची जारी की है।इस लिस्ट में 230 विधानसभा सीटो में से 144 के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लडे़ंगे, वही दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन और भाई लक्ष्मण सिंह पर भी दोबारा से भरोसा जताया गया है।

लिस्ट में प्रमुख नाम

इसमें पूर्व मुख्खमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से, जयवर्धन सिंह राघौगढ़ से, गोविंद सिंह  लहार से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा तरुण भनोट, विजयलक्ष्मी साधौ, सज्जन वर्मा, उमंग सिंघार,  विक्रांत भूरिया, बाला बच्चन, हिना कावंरे,  संजय यादव, जयवर्धन, सतीश सिकरवार, केपी सिंह, सुरेश राजे, प्रवीण पाठक और जीतू पटवारी सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं।

बता दें बीते दिनों ही पीएससी के कमलनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया था कि दिल्ली में लगभग 140 सीटों पर उम्मीद वालों के नाम को लेकर कांग्रेस ने मंथन किया था। उनमें से अब आज नवरात्री के पहले दिन 144 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है। भाजपा ने काफी समय पहले की प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस की सूची का इंतजार किया जा रहा था। वहीं अंतत: कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”536204″ /]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews