IPS Transfer 2024: राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, 3 आईपीएस अफसर इधर से उधर, जानें किसे कहाँ भेजा गया 

मध्यप्रदेश में 2 सितंबर को 3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ips transfer

MP IPS Transfer 2024: मध्यप्रदेश में एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। 3 आईपीएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है। इस संबंध में विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय ने सोमवार को आदेश भी जारी किया है।

मोहन यादव की सरकार ने लोकायुक्त और एसपी के प्रभार में फेरबदल किया है। ग्वालियर, इंदौर और भोपाल में नए लोकायुक्त तैनात किए गए हैं। वहीं ईओडब्ल्यू भोपाल के एसपी को भी नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला (MP IPS Transfer List)

  • राजेश कुमार मिश्रा को लोकयुक्त ग्वालियर पद पर तैनात किया गया है। वर्तमान में वह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल में पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं।
  • राजेश सहाय, जोनल पुलिस अधीक्षक, इंदौर स्पेशल ब्रांच को स्थानंतरित किया गया है। अगले आदेश तक लोकायुक्त इंदौर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • सहायक पुलिस महानिरीक्षक अ.वि.पु.मु को दुर्गेश कुमार राठौड़ को लोकायुक्त भोपाल बनाया गया है।

पिछले हफ्ते भी हुआ था 7 आईपीएस अफसरों का स्थानंतरण (Madhya Pradesh Transfer News)

बता दें कि पिछले महीने ही राज्य में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। भोपाल और इंडोर ईडब्ल्यूओ में नए पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए रहे। लिस्ट में अरुण कुमार मिश्रा, रामेश्वर सिंह यादव, सव्यसाची सर्राफा, मनु व्यास , धनंजय शाह और अन्य अधिकारियों के नाम शामिल थे। 2 सितंबर को जारी आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश की एक कॉपी नीचे दी गई है-

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews