MP IPS Transfer 2024: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, लिस्ट जारी, यहाँ देखें

ips transfer

MP IPS Transfer 2024: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में मंगलवार को गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। अजय पांडे को मुख्यमंत्री सुरक्षा एसपी पद से हटाकर सेनानी , 23 वीं वाहिनी विसबल (भोपाल) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री सुरक्षा एसपी समीर कुमार यादव बने

आदेशानुसार समीर कुमार यादव को मुख्यमंत्री सुरक्षा पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति किया गया है। वह पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (विदिशा) के पद पर कार्यरत थे।

इन्हें बनाया गया नया दूरसंचार एडीजीपी

आदर्श कटियार को दूरसंचार पुलिस मुख्यालय (भोपाल) का नया अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) बनाया गया है। वह पहले इंटेलिजेंस (पुलिस मुख्यालय) में एडीजीपी पद पर कार्यरत थे।

जयदीप प्रसाद इंटेलिजेंस एडीजीपी बने

नारकॉटिक्स (पुलिस मुख्यालय) में एडीजीपी पद पर कार्यरत जयदीप प्रसाद को नया इंटेलिजेंस एडीजीपी बनाया गया है।

mp ips transfer

mp ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews