Suspended: दायित्व निर्वहन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 3 नर्स तत्काल प्रभाव से निलंबित

MP news

दमोह, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP)  में लापरवाह अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई का दौर जारी है दरअसल सीएम शिवराज (CM Shivraj) के निर्देश के बाद लगातार काम में लापरवाही करने वाले अधिकारी कर्मचारी पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। इसी बीच सिविल अस्पताल की तीन नर्स (Nurse) को दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित (suspend) कर दिया गया है।

नवीन जानकारी के मुताबिक हटा सिविल अस्पताल की तीन नर्स को काम में लापरवाही बरतने और दायित्व का निर्वहन ना करने की वजह से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस मामले में मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने 3 नर्स को प्रथम दृष्टया में दोषी पाया है। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है। बताया गया है कि अस्पताल में प्रसूता की सही से देखभाल न करने और डिलीवरी कराने से मना करने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Read More : MP कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, मासिक अंशदान में 4% की वृद्धि, खाते में आएगी इतनी राशि

इतना ही नहीं अस्पताल के पास डिलीवरी होने पर नवजात की करनाल को काटते हुए कैंची गर्भनाल में लिपटी छोड़ देने की शिकायत भी प्राप्त हुई थी। जिसके बाद तीनों नर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में जिन 3 नर्सो पर कार्रवाई की गई है। उसमें नीरजा गुप्ता स्टाफ नर्स संगीता सालोमन और शिवरती परते को 29 जनवरी को सिविल अस्पताल हटा में डिलीवरी के प्रकरण में दोषी पाया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews