MP News: सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान जल्द होगा शुरू, प्रदेश के इन जिलों में चलेंगे मल्टीमीडिया वाहन..

MP News: सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान जल्द होगा शुरू, प्रदेश के इन जिलों में चलेंगे मल्टीमीडिया वाहन..

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आम नागरिकों में स्वास्थ्य के लिए जागरूकता फैलाने के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान मध्यप्रदेश में शुरू किया गया है। इस अभियान में प्रदेश के 10 जिले में मल्टीमीडिया वाहनों को भेजा गया है। लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने इन वाहनों को रवाना करने की मंजूरी दी है। अभियान में बच्चों के अभिभावकों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। मल्टीमीडिया वाहन के साथ स्वास्थ्य दल भी एक जरूरी किरदार निभाएगा। मल्टीमीडिया वाहन यूनिसेफ द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसमें विजिबल और ऑडिबल मीडिया उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।

यह भी पढ़े… रेलवे भर्ती: आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें आवेदन..

मध्यप्रदेश में जिन जिलों में कम टीकाकरण के आंकड़े सामने आए हैं, वहां पर इन वाहनों को भेजा जाएगा। इस लिस्ट में ग्वालियर, जबलपुर, सागर, सतना, मुरैना, दतिया, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी और  मंडला मौजूद है। इन जगहों पर इंद्रधनुष अभियान को चलाया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय की निगरानी में 7 मार्च, 4 अप्रैल और 7 मई को यह अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी के मुताबिक 3 महीने तक इन सभी जिलों में मल्टीमीडिया वाहनों को चलाया जाएगा, जिसका रूट भी निर्धारित होगा और वाहनों में जीपीएस सिस्टम भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews