MP Politics: BJP संगठन की बड़ी बैठक आज, उपचुनाव समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

madhya pradesh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश बीजेपी (MP BJP) की आगामी उपचुनावों (By-election) को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।आज प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी संगठन  की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें शिवराज सरकार (Shivraj Government) और संगठन के कामकाज को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा तीन विधानसभा और 1 लोकसभा सीट की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में उपचुनाव के क्षेत्र के प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े.. SEX RACKET: स्पा सेंटर के लिए दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़कियां, आपत्तिजनक हालात में 7 अरेस्ट

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा,भूपेंद्र सिंह और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ ओमप्रकाश सकलेचा, प्रभुराम चौधरी, यशोधरा राजे सिंधिया, तुलसी तुलसी सिलावट, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, बृजेंद्र सिंह, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, बृजेंद्र सिंह,मंत्री उषा ठाकुर, गोपाल भार्गव शामिल होने पहुंचे है।इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और बीजेपी जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े.. BRIBE: कोविड अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार, टीम को देख टॉयलेट में फ्लश किए 25 हजार

बता दें प्रदेश में आगामी महिनों में उपचुनाव होना है। भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के पश्चात खंडवा लोकसभा सीट रिक्त है। इसके साथ ही पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया और रैगांव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था। जिसके बाद से ये तीनों विधानसभा सीटें खाली हैं, जिन पर उपचुनाव होना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews