MP School: 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस पैटर्न पर होगी परीक्षा, ये रहेंगे नियम

mp school News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP School. मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल 2022 से  माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) से संबद्ध सरकारी व निजी स्कूलों में 5वी से 8वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। दो साल बाद यह पहला मौका होगा जब परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र (school education center) ने पहले ही दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं और रिजल्ट जिला शिक्षा अधिकारी और मूल्यांकन केंद्र की सहमति के बाद ही जारी किए जाएंगे। इसका मतलब ये है कि 22 अप्रैल को केंद्र और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के सत्यापन के बाद रिजल्ट का अनुमोदन किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. SEX Racket: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, टीवी अभिनेत्री समेत 4 गिरफ्तार

इस बार 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं बोर्ड की तर्ज पर आयोजित होंगी।छात्रों के प्रोजेक्ट वर्क 21 मार्च से 31 मार्च के बीच पूरे होंगे। हालांकि यह परीक्षाएं बोर्ड नहीं होंगी, इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया है। परीक्षा में 60 अंक का लिखित प्रश्नपत्र और 40 अंक प्रोजेक्ट बेस्ड होगा। विद्यार्थी को हर विषय में कम से कम 33 फीसद अंक लाना अनिवार्य होगा, अन्यथा अनुत्तीर्ण कर उसी कक्षा में रोका जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा!, 25 मार्च से चलेगी ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल-रूट

वही अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की तैयारियां करवाकर 2 माह बाद फिर परीक्षा ली जाएगी।इसके लिए शिक्षक अलग से कक्षा लगवाएंगे और जो सवालों के जवाब गलत लिखे गए है उन्हें उस बारें मे समझाया और सॉल्व करके दिखाया जाएगा।परीक्षा में जो भी सवाल गलत होंगे, उन्हें पढ़ाएंगे। वर्तमान में पांचवीं व आठवीं की कक्षाएं सरकारी स्कूलों में भी नियमित तौर पर लगाई जा रही है और परीक्षा की तैयारी कराई जा रही हैं, ऐसे में छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा देने में सहूलियत होगी।

5th-8th Exam 2022 Point

  • 5वीं और 8वीं के छात्रों की परीक्षा 1 से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
  • यह परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे आयोजित की जाएगी।
  • इस परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है।
  • परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को अतिरिक्त सिक्स क्लास उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इसके बाद 2 महीने के बाद फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • 5वी और 8वीं के पेपर 100 अंक के होंगे, जिसमें से छात्रों को 33% अंक लाना अनिवार्य होगा।
  • इसमें 60 फीसद अंक लिखित परीक्षा और 40 फीसद अंक प्रोजेक्ट के आधार पर तय किए गए हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews