SEX Racket: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, टीवी अभिनेत्री समेत 4 गिरफ्तार

sex racket

पणजी, प्रतिक चौरड़िया। होली के मौके गोवा पुलिस (Goa Police) ने बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा किया है। गोवा पुलिस ने एक टीवी अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। टीवी एक्ट्रेस (Mumbai TV Actress) सहित दो महिलाएं मुंबई की रहने वाली हैं, जबकि एक पुरुष हैदराबाद का रहने वाला है।पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया है ।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।इस मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा!, 25 मार्च से चलेगी ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल-रूट

मिली जानकारी के अनुसार, होली के दिन 17 मार्च की रात को गोवा में पणजी के निकट संगोलदा गांव में गोवा पुलिस की अपराधा शाखा ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दलाल के साथ एक टीवी एक्ट्रेस समेत 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। टीवी एक्ट्रेस और महिलाएं मुंबई और दलाल और एक महिला हैदराबाद की रहने वाली है।इनमें महिलाओं की उम्र 30 से 37 साल के बीच है।इसमें एक 26 वर्षीय लड़की भी शामिल है।

यह भी पढ़े.. Bank Holidays 2022: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें काम, देखें लिस्ट

अपराध शाखा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अभिनेत्री समेत दो महिलाएं मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं जबकि एक महिला हैदराबाद की है। टीम को हाफिज सैयद बिलाल नामक व्यक्ति के देह व्यापार की गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली थी, इसके बाद टीम ने योजना बनाकर इसका खुलासा किया। इसमें सामने आया है कि हैदराबाद के निवासी आरोपी ने संगोलदा गांव के पास 50 हजार रुपये के भुगतान पर सौदा तय किया।17 मार्च को जब आरोपी तीन महिलाओं के साथ पहुंचा तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Hafiz Bilal

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews