MP Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, राजस्व विभाग में भू अभिलेख अधिकारियों के थोकबंद तबादले, यहां देखें नवीन पदस्थापना सूची

MP Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, राजस्व विभाग में भू अभिलेख अधिकारियों के थोकबंद तबादले, यहां देखें नवीन पदस्थापना सूची

MP Transfer : मप्र में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच तबादलों का क्रम जारी है, शासन के निर्देश पर अलग अलग विभागों की तबादला सूची जारी की जा रही है। राजस्व विभाग ने भी अब अधिकारियों के थोकबंद तबादले कर उनकी नवीन पद स्थापना के आदेश जारी किये हैं।

56 अधिकारियों को किया इधर से उधर 

मप्र राजस्व विभाग ने भू अभिलेख विभाग के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। विभाग ने दो अलग अलग सूची जारी की है, एक सूची में 9 अधीक्षक भू अभिलेख और प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख के नाम हैं जबकि दूसरी सूची में 47 सहायक अधीक्षक भू अभिलेख और प्रभारी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख के नाम हैं।

तत्काल जॉइन कर सूचना विभाग को देने के निर्देश 

आदेश में इन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से जॉइन करें और इसकी सूचना विभाग को भेजें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews