MP Transfer : मुरैना नगर निगम कमिश्नर का तबादला, यहाँ की गई पोस्टिंग

MP Transfer : मुरैना नगर निगम कमिश्नर का तबादला, यहाँ की गई पोस्टिंग

MP Transfer : मप्र शासन में तबादलों का क्रम अभी जारी है, रोज अलग अलग विभागों की तबादला सूची जारी हो रही है साथ ही कार्यसुविधा की द्रष्टि से  अधिकारियों को इधर से उधर भी किया जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज ऐसे ही आदेश जारी किये हैं जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारी का तबादला किया गया है।

GAD द्वारा जारी किये गए तबादला आदेश में मुरैना नगर पालिका निगम के आयुक्त संजीव कुमार जैन को वहां से हटा दिया गया है , शासन ने श्री जैन की सेवाएं नगरीय विकास एवं आवास विभाग से वापस लेते हुए उन्हें ग्वालियर जिले में संयुक्त कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया है।

उधर एक अन्य आदेश में शासन ने संचालनालय, नगरीय विकास एवं आवास भोपाल में पदस्थ सहायक संचालक (मूल पद  मुख्य नगर पालिका अधिकारी) देवेन्द्र सिंह चौहान को प्रशासकीय कार्य सुविधा की द्रष्टि से मुरैना नगर पालिका निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ किया है।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews