MP Weather : मप्र के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट

up imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP Weather Today) का मौसम एक बार फिर बदल गया है, मानसून की विदाई के बाद 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार बन रहे है। आज शनिवार 16 अक्टूबर 2021 को एमपी के मौसम विभाग (MP Weather Department) ने  40 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई है।वही 19 जिलों में बिजली गिरने और चमकने के चलते चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है।खास बात ये है कि मानसून की विदाई के बाद यह पहला मौका है जब एक साथ इतने जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढे.. कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव, मिलेगा 60% ज्‍यादा मुनाफा, देखें कैलकुलेशन

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) का पूर्वानुमान है कि आज 16 अक्टूबर 2021 को जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद संभागों के साथ बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और बड़वानी जिले में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। वही रीवा, सागर, ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन, चंबल संभागों के साथ इंदौर, झाबुआ, धार, अलीराजपुर जिले में कहीं-कहीं बारिश के आसार है।इसके अलावा जबलपुर, होशंगाबाद, शहडोल और भोपाल संभाग के साथ बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और बड़वानी जिले में बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।  वही रविवार काे पूरे प्रदेश में बौछारें पड़ने की भी आसार है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का मौसम बदला, हल्की ठंड के बीच 6 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार,  बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र के शुक्रवार को दक्षिणी ओडीशा और उत्तर आंध्र कोस्ट के मध्य में पहुंचने से दोबारा से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से शनिवार को जबलपुर, शहडोल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है। यह मानसून बाद की पहली बारिश होगी। इस बारिश से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा।वही 17-18 अक्टूबर को भी बारिश के आसार है।

इन जिलों से मानसून विदा

  • 8 अक्टूबर को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर और नीमच से मानसून की विदाई हुई। विदा होने की सामान्य तारीख 30 सितंबर है। इस हिसाब से अबकी बार 8 दिन की देरी से मानसून ने वापसी की है।
  • 9 अक्टूबर को भोपाल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के सभी जिलों से विदाई हो गई। वहीं भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, आगर, देवास, शाजापुर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला और डिंडोरी जिलों से भी वापसी हुई। यहां 4 दिन की देरी से मानसून ने विदाई ली है।
  • छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों से आज मॉनसून की विदाई 11 अक्टूबर 2021, समान्य तिथि – 05-06 अक्टूबर (5 दिन विलम्ब)
  • अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, हरदा और बैतूल जिलों से आज मॉनसून की विदाई 12 अक्टूबर 2021, समान्य तिथि – 05 अक्टूबर (7 दिन विलम्ब)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews