MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बादल छाने के संकेत, पड़ेगी तेज ठंड, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

mp weather news

MP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव होने लगा है, शनिवार को कहीं तेज हवाएं तो कहीं बादल छाए रहे। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने से पहाड़ों में बर्फबारी से अधिकतम तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने लगी है, अगले 3 दिनों तक मौसम के ऐसा ही बने रहने के संकेत है। वही 26 दिसंबर को एक तीव्र आवृत्ति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा, जिससे कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं और ठंड में भी वृद्धि होगी।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather update) के अनुसार  26 दिसंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने पर उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होगी और इसके आगे बढ़ने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। सोमवार बादल छा सकते है। प्रदेश में 31 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।उत्तर भारत के पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से नए साल न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री तक आ सकता है। फिलहाल 28 दिसंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

नए साल से पहले गिरेगा तापमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather forecast) के अनुसार, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा की शीतलहर का प्रभाव ग्वालियर में भी देखने को मिल रहा है, दिन में तापमान गिरने से ठंड बढ़ने लगी है ।आज 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और हल्का कोहरा भी छा सकता है। इंदौर में 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ सकता है। इससे पहले 27 दिसंबर से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।

क्या कहता है मौसम विभाग

एमपी मौसम विभाग (MP Weather next week update) के अनुसार  वर्तमान में अफगानिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो 29 दिसंबर को उत्तर भारत में पहुंचेगा। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण आगामी दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होकर उत्तर भारत में प्रवेश करते ही पारे में गिरावट आएगी और ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews