MP Weather : भोपाल में 2 इंच से ज्यादा बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather : भोपाल में 2 इंच से ज्यादा बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में मानसून (Monsoon 2021) ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में 20 से ज्यादा जिले बारिश से तरबतर हो चुके हैं। एक दर्जन से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं और बिजली की गरज चमक के साथ मानसूनी बारिश (Rain) हुई और अब तेजी से मानसून आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग (Weather Department) ने आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म

भोपाल (Bhopal) में शुक्रवार शाम मौसम ने करवट की और तेज हवाओं के साथ देर रात तक बारिश की झड़ी लगी रही। इस दौरान राजधानी में 2 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्री मानसून में एक से दस जून तक प्रदेश के 23 जिलों में 60 फीसदी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। भोपाल, अशोकनगर, विदिशा, टीकमगढ़, छतरपुर, भोपाल, रायसेन, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, नीमच, मंदसौर और डिंडोरी में 60 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

आज शनिवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसमें 11 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में यलो अलर्ट है। सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, सागर, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, देवास में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं इंदौर, ग्वालियर, रीवा, चंबल संभागों के जिले, शहडोल, उमरिया, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, भोपाल, राजगढ़, हरदा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews