MP Weather Update : मानसून वापसी के संकेत, मप्र के इन जिलों में आज बारिश के आसार

weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मौसम विभाग को मानसून के विदा होने के संकेत मिले है। विभाग की माने तो 28 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पश्चिमी राजस्थान से और अक्टूबर के पहले सप्ताह में मप्र के कुछ जिलों से मानसून विदा हो सकता है। लेकिन इसके पहले आज शनिवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के दस संभागों के जिलों में कही कही गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।विभाग की माने तो प्रदेश में शनिवार को उज्जैन, इंदौर, जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।हालांकि सुबह से भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए हुए है और कही कही हल्की बारिश भी देखने को मिली है।

मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो मानसून (Monsoon) के विदा होने के संकेत मिले है । प्रदेश में इस सप्ताह कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह में राजस्थान से लगे मप्र के जिलों से भी मानसून विदा होने लगेगा। अब मध्य प्रदेश में वर्षा में भारी कमी आने के साथ-साथ तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। दक्षिण पश्चिमी जिलों में हल्की वर्षा जारी रह सकती है लेकिन भारी से अति भारी वर्षा की संभावना बहुत कम है।27 सितंबर से 30 सितंबर के बीच धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास तथा इंदौर आदि जिलों में छिटपुट वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। बाकी अधिकांश जिले लगभग एक ही बने रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून गुजरात, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से 1 अक्टूबर तक वापस चला जाएगा। हालांकि, पुणे और मुंबई में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के अंत तक मानसून के वापस लौटने के संकेत हैं।

इन जिलों में बारिश के आसार

विभाग की माने तो रीवा, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगबाद, सागर संभागों के जिलों औरछिंदवाड़ा, गुना, नरसिंहपुर, सागर में कही कही गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार है। शुक्रवार सुबह तक प्रदेश में सामान्य से छह फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। 16 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। छह जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। शेष जिलों में सामान्य बरसात हुई है।

1st June to 26th September 2020 – Madhya Pradesh at 6% above average

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews