MP Weather : 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा नया सिस्टम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेगी तेज हवा, पढ़े IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather alert Today : मध्य प्रदेश में अभी 25 मार्च तक बारिश और तेज हवा का दौर जारी रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर 25 मार्च तक ग्वालियर-चंबल संभाग में देखने को मिलेगा। एमपी मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में कहीं–कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। अगले एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उसके पश्चात तापमान में बढ़ोतरी दिखाई देगी।

इन जिलों में  4 दिन तक बारिश-तेज हवा

एमपी मौसम विभाग ने 22 से 26 मार्च तक बारिश की संभावना जताई है।  23 से 25 मार्च के बीच भोपाल, विदिशा, सीहोर, बैतूल, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम बदला रहेगा। तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार है। गुरुवार को जबलपुर सहित सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट का मौसम फिर बिगड़ सकता है।इस दौरान हल्की बारिश, तेज हवा और बादल छाने के आसार है।

पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा इन जिलों का मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  पश्चिमी विक्षोभ का ग्वालियर-चंबल संभाग में ज्यादा असर दिखाई देगा। ग्वालियर चंबल संभाग में 24 मार्च तक गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और आंधी के आसार है। वही भोपाल और इंदौर में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।  भोपाल में 23 मार्च और 24 मार्च को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इंदौर में शाम को भी बादल छाए रहेंगे। अगले एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इंदौर में बुधवार और गुरुवार को तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। बुधवार-गुरुवार को रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में कहीं–कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। शेष जिलों में भी आंशिक बादल बने रह सकते है।

क्या कहता है मौसम विभाग

एमपी मौसम विभाग की मानें वर्तमान में श्रीलंका से उत्तरी पूर्वी मध्य प्रदेश तक द्रोणिका बनी हुई है और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित हवा का चक्रवात बना हुआ है। 23 मार्च को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा, इसका असर ग्वालियर,चंबल व शहडोल संभाग के साथ उत्तरी मध्य प्रदेश व पूर्वी मप्र में देखने को मिलेगा। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल जरूर छा सकते हैं, लेकिन दो बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिता से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews